आपने गौर किया होगा की गर्मी की दोपहर में जब आप एक पार्क से गुजरते है तो आप एक भिनभिनाहट की आवाज़ सुनते है | यह आवाज़ पार्क के बीच में खड़े पुराने खोखले पेड़ के पास काफी तेज़ हो जाती है | आप इस पेड़ के पास से सैकड़ो बार गुज़रे है लेकिन आज आप पेड़ की गाँठ पर मधुमखियो का झुण्ड देखते है | सैकड़ो मधुमक्खियाँ छोटे हेलीकॉप्टरों की तरह पेड़ से आगे-पीछे भिनभिना रही हैं।
आप इस पुराने पेड़ से बचकर चलते है लेकिन आप के अंदर एक जिज्ञासा तो है कि इस खोखले तने के अंदर मधुमखियो के छत्ते की सैर करना कैसा होगा |
हाथीचक के फूल से पराग इकट्ठा करती हुई एक मधुमक्खी | इस मधुमक्खी का चेहरा पराग के कणों द्वारा बिंदीदार दिखाई दे रहा है और पीछे के पैरो में पराग पकडे हुए है | फोटो: चार्ल्स कज़िलेक।
यदि आप पराग और फूलों का रस (मकरंद ) इकट्ठा करने वाली श्रमिक मधुमक्खियों में से एक होते तो आप छत्ते के अंदर - बाहर की आवागमन कर रहे होते। छत्ते के अंदर मोम की लटकती हुई परते होती है जिसमे काफी सारी षट्भुज इकाइयाँ होती है | कुछ व्यस्त मधुमक्खियां इन इकाइयों में शहद भरने का काम करती है | कुछ दूसरी मधुमक्खियां नयी इकाइयां बनाने का काम करती है | कुछ अन्य श्रमिक मधुमक्खियां लार्वा की देखभाली करती है | इसी बीच आकर एक काफी बड़ी मधुमक्खी एक इकाई से दूसरी इकाई जा-जाकर अंडे दे रही है | यह रानी मधुमक्खी है | श्रमिक मधुमक्खी होने के नाते आप एक खाली इकाई में जाकर साथ लाये हुए मकरंद को जमा कर देते है जो की फूलो का काफी मीठा रस होता है | यह सब मधुमक्खियों के जीवन का एक हिस्सा है | जीव-विज्ञानी और अन्य वैज्ञानिक लगातार कोशिश कर रहे है कि इस कीट के बारे में नयी जानकारियाँ हासिल हो सके |
ये परिश्रमी छोटे जीव हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वैज्ञानिक मानते है की हमारे भोजन का हर तीसरा हिस्सा मधुमक्खियों के प्रयासों का ही नतीजा है | मधुमक्खी इतने सारे खाद्य पौधों को परागित करते हैं जो हमारे भोजन को स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाते हैं, जिनमें कई फल, सब्जियां और नट्स शामिल हैं। मधुमक्खियां द्वारा जीवनपर्यन्त पराग इकट्ठा करने के कारण छत्ते में मौजूद शिशुओ को आहार में प्रोटीन उपलब्ध हो पाता है। अपने पैरो से पराग इकट्ठा करते समय कुछ पराग फूलो के नर घटक से मादा घटक तक पहुंच जाते है | इस प्रक्रिया से मादा फूलों में निषेचन हो जाता है और पौधे अगली पीढ़ी के लिए बीज बनाने की प्रक्रिया शुरू कर देते है।
यद्यपि अधिकांश मधुमक्खियां और कई कीड़े और पक्षी परागकण हैं परन्तु मधुमक्खियां किसानों के पसंदीदा परागकण है क्योंकि उनके छत्ते को विभिन्न स्थानों पर आसानी से ले जाया जा सकता है। परागण प्रक्रिया में मधुमक्खियां बेहद कुशल होती हैं। आपने पढ़ा या सुना होगा कि मधुमक्खियों की जनसँख्या दिन- प्रतिदिन कम होती जा रही हैं और अगर यह सच है, तो हमारी खाद्य आपूर्ति संकट में है।
घुमावदार रेखाएं एवं दिशासूचक वास्तव में एक तरह से मधुमक्खियों का नृत्य के माध्यम से संवाद है।
मधुमक्खियों का एकदूसरेकेसाथसंवाद करने का एक अद्भुत तरीका है। यह उस तरह नहीं है जैसे आप अपने भाई-बहन या अपने पालतू जानवर से बात करते है । मधुमक्खियाँ क्या करती हैं? वे नृत्य करती हैं।श्रमिक मक्खिया छत्ते में मकरंद या पराग के साथ लौटते हुए अन्य श्रमिक मधुमक्खियों को नृत्य के माध्यम से उस फूल का पता बताते है जहा उन्हें पराग या मकरंद प्राप्त हुआ। जीवविज्ञानी इस नृत्य को वैगल डांस कहते हैं। आप इसे स्वयं भी आज़मा सकते हैं, हालाँकि आपके घरवाले आपको अजीब समझेंगे | मधुमक्खी के इस नृत्य के बारे में बेहतर से जानने के लिए आप वैगलडांसका खेल भी यहाँ खेल सकते है |
क्या आप जानते हैं कि मधुमक्खियों की एक नहीं परन्तु कई प्रजातियां होती हैं। वैज्ञानिकों ने हजारों विभिन्न प्रकार की मधुमक्खियों को खोजकर सूचीबद्ध किया है। उदहारण के तौर पर अफ्रीकी मधुमक्खी अपनी सम्बंधित यूरोपीय प्रजाति की तुलना में अधिक आक्रामक होती है। कुछ मधुमक्खियाँ आम मधुमक्खी की तरह सामाजिक होती हैं जबकि अन्य मधुमक्खियाँ, जैसे कि खुदाई करने वाली मधुमक्खियाँ (डिगर बी) और रंगबिरंगी मधुमक्खियाँ (आर्किड बी) एकांत में रहना पसंद करती है |
मधुमक्खी की शारीरिक रचना का अन्वेषण करें और मधुमक्खी के विशेषज्ञ बनें। एंटीना और शोषण नलिका में अंतर पहचाने | नर और मादा मधु मक्खियों की पहचान करने में कुशलता प्राप्त करें। फिर एक वास्तविक जानकार बनें जो मधुमक्खी, ततैया, भौंरा और अन्य एक से दिखने वाले कीटो के बीच अंतर बता सकें।
मधुमक्खियों की 20,000 से अधिक प्रजातियां हैं। इस चित्र में कोई भी शहद बनाने वाली आम मधुमक्खी नहीं हैं। बाईं ओर एक प्रकार का भौरा है जिसे कारपेंटर बी कहते है, बीच में एक आर्किड बी है और दाईं ओर एक छोटे आकर की मक्खी है जिसे स्वेट बी कहते है
आस्क ए बायोलॉजिस्ट (Ask-A-Biologist ) के इस खंड को राष्ट्रीय विज्ञान फाउंडेशन (NSF) के ग्रांट अवार्ड संख्या 1556337 द्वारा भाग में वित्त पोषित किया गया है।
विकिमीडिया कॉमन्स से लिया गया अतिरिक्त चित्र। बॉब पीटरसन द्वारा मधुमक्खी का मकरंद प्राप्त करते हुए करीबी से ली गयी फोटो|
एक मधुमक्खी फूल से मकरंद लेते हुए|
एक खेल के द्वारा जानिए की कैसे एक मधुमक्खी अन्य साथियों को फूल के पते के बारे में जानकारी देती है | द वे ऑफ़ वैगल डांस (सिर्फ अंग्रेजी में उपलब्ध )
By volunteering, or simply sending us feedback on the site. Scientists, teachers, writers, illustrators, and translators are all important to the program. If you are interested in helping with the website we have a Volunteers page to get the process started.